आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य
भारत में ऐसी कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग आज भी बीमारियों के उपचार में किया जाता है। इन्हीं में से एक बहेड़ा। यह प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी त्रिफला के तीन प्रमुख अवयवों में से एक है। कहते हैं कि बहेड़ा का संस्कृत नाम विभीतकी है, जिसे अंग्रेजी में 'फियरलेस' यानी निर्भय कहते हैं। इसका मतलब यह है कि बहेड़ा बीमारियों का भय दूर करता है। यह रोगाणुरोधी, एंटी-ऑक्सीडेंट और प्रतिरक्षात्मक गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं बहेड़ा के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...