कई लोगों की यह आदत होती है कि वो सेब को छीलकर खाते हैं और उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि सेब के छिलके भी सेब जितने ही फायदेमंद होते हैं। दरअसल, सेब के छिलके में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ऐसे में अगर सेब को छील दिया जाए तो उसके फल में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा भी कम हो जाती है, खासकर फाइबर की मात्रा। इसलिए बेहतर है कि आप छिलका सहित ही सेब का सेवन करें। आइए जानते हैं सेब के छिलके हमारी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद हैं और ये किन बीमारियों से हमें बचा सकते हैं...