छुहारे का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन ए और बी सहित कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। अगर इसको गर्म दूध के साथ लिया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में ताकत तो आती ही है, साथ ही छुहारा डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में छुहारे वाले दूध के सेवन के फायदों के बारे में...