फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में बादाम खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान

Fri, 19 Mar 2021 05:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बादाम के फायदे और नुकसान - फोटो : Pixabay
बादाम भले ही आकार में छोटे से दिखते हैं, लेकिन ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद गुणों की वजह से आयुर्वेद में भी बादाम को काफी फायदेमंद माना गया है। हमारे बड़े-बुजुर्ग तो हमेशा से ही बादाम खाने की सलाह देते आए हैं। उनका कहना होता है कि बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है और शारीरिक और मानसिक समस्याओं में भी फायदा मिलता है। अल्मोन्ड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया में पंजीकृत डायटिशियन जेनी हिप कहती हैं कि हृदय स्वास्थ्य, मधुमेह और वजन को लेकर बादाम का बड़े पैमाने पर अध्ययन किया गया है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड वसा, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे प्रमुख पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इनके सेवन से दिल दिल से स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। चूंकि अब गर्मियों के दिन आ रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि बादाम के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में और साथ ही यह भी कि आखिर गर्मियों में बादाम खाना चाहिए या नहीं? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हृदय को स्वस्थ बनाता है बादाम 
  • नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, बादाम का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है। इसके सेवन से एलडीएल-सी (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल) को कम किया जा सकता है और साथ ही इससे अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल-सी) के स्तर को संतुलित करने में भी मदद मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन कम करने में भी मदद करता है बादाम 
  • बादाम का सेवन वजन कम करने में भी किया जा सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन में प्रकाशित वैज्ञानिक शोध में बताया गया है कि बादाम को कम कैलोरी डाइट के साथ शामिल किया जाए तो इससे वजन करने में मदद मिल सकती है। अध्ययन के मुताबिक, बादाम का सेवन करने वालों के वजन में महज 24 हफ्ते बाद ही कमी पाई गई। 

4 of 5
बादाम खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
गर्मियों में बादाम खाना चाहिए या नहीं? 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप बादाम को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो गर्मियों में भी इसका सेवन कर सकते हैं। दरअसल, भिगोए हुए बादाम को पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि भींगे हुए बादाम को पचाना आसान हो जाता है। इसके सेवन से कब्ज के लक्षणों में राहत मिलती है और साथ ही अपच और बदहजमी की भी दिक्कत नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादाम खाने के नुकसान - फोटो : Pixabay
गर्मियों में ज्याादा बादाम खाने के नुकसान 
  • किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन नुकसानदायक ही होता है और चूंकि बादाम की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कम ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें