फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: रोजाना इतने कदम चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, कम हो सकता है समय से पहले मौत का खतरा

Tue, 13 Jul 2021 02:44 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैदल चलने के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अधिक से अधिक पैदल चलने की सलाह देते हैं, माना जाता है कि सेहत को दुरुस्त रखने में यह आदत काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पर कितनी देर पैदल चला जाए और इसके पीछे क्या विज्ञान है, यह सवाल आपके मन में भी जरूर आता होगा। अक्सर आपने देखा होगा, ज्यादातर फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस दिनभर में 10 हजार कदम चलने का गोल निर्धारित करते हैं, आखिर क्यों, आइए इस लेख में इस बारे में जानते हैं।
10 हजार कदम रोजाना चलने के पीछे का कारण असल में अनुसंधान और विज्ञान के साथ इतिहास से भी जुड़ा हुआ है। हार्वर्ड टी.एच. में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर आई-मिन ली के अनुसार, रोजाना 10,000 कदम का लक्ष्य 1960 के दशक में जापान से लोकप्रिय हो गया। एक घड़ी निर्माता ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद फिटनेस में रुचि रखने वाले लोगों के लिए  पेडोमीटर का निर्माण किया, जिसमें स्वस्थ रहने के लिए रोजाना हर व्यक्ति के लिए 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य रखा गया। इसकी शुरुआत इस तरह से हुई, आइए आगे की स्लाइडों में इसके वैज्ञानिक कारणों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रोजाना 10 हजार कदम चलने का बनाएं लक्ष्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
10 हजार कदम चलने के क्या फायदे हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम का लक्ष्य अवश्य रखना चाहिए, इसे रोजाना 40 मिनट पैदल चलने के बराबर माना जा सकता है। ली और उनके सहयोगियों द्वारा साल 2019 में किए गए एक अध्ययन में बताया गया कि 70 के दशक में जो महिलाएं एक दिन में 4,400 कदम चलाती थीं, उनमें 2,700 या उससे कम चलने वाली महिलाओं का तुलना में आकस्मिक मृत्यु का जोखिम लगभग 40 फीसदी कम होता है। इसके अलावा अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि एक दिन में 5,000 कदम से अधिक चलने वाली महिलाओं में जल्दी मृत्यु का जोखिम कम होता है, वहीं जो महिलाएं रोजाना 10,000 कदम का लक्ष्य पूरा कर लेती हैं, वह अधिक स्वस्थ और जीवित रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोजाना कीजिए वॉक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
ज्यादा पैदल चलने से समय से पहले मौत का खतरा कम
वहीं पिछले साल मध्यम आयु वर्ग के करीब 5000 पुरुषों और महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि अगर आप एक दिन में 10 हजार कदम चलने के गोल को पूरा नहीं कर पाते हैं तो 8 हजार कदम तो अवश्य चलना चाहिए। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि रोजाना 4 हजार कदम चलने वालों की तुलना में 8 हजार कदम चलने वाले लोगों में हृदय रोग या किसी अन्य कारण से समय से पहले होने वाली मौत का खतरा आधे से कम पाया गया। पर दुर्भाग्य की बात यह है कि हाल के अनुमानों के अनुसार, अमेरिका, कनाडा और अन्य पश्चिमी देशों में अधिकांश वयस्क एक दिन में औसतन 5,000 कदम से कम ही चल पाते हैं।

4 of 5
पैदल चलने से शरीर को कई तरह के होते हैं फायदे - फोटो : social media
व्यायाम करना भी सभी के लिए आवश्यक
प्रोफेसर आई-मिन ली कहती हैं, सभी लोग आज जितना चलते हैं, अगले दिन उससे थोड़ा अधिक चलने की गोल निर्धारित करें। संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य सरकारों द्वारा जारी औपचारिक शारीरिक गतिविधियों से संबंधित दिशानिर्देश में कहा गया है कि यदि आप किसी कारणवश वॉक करने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो  सप्ताह में कम से कम 150 मिनट या रोजाना आधे घंटे का व्यायाम जरूर करें। प्रो. ली कहती हैं कि सप्ताह में व्यायाम का यह लक्ष्य भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैदल चलने का लक्ष्य निर्धारित करें - फोटो : istock
दिनचर्या में शामिल करें पैदल चलने की आदत
प्रोफेसर ली कहती हैं, रोजाना ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की आदत बनाएं। खरीदारी और घर के काम जैसी रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान एक दिन में हम लगभग 5,000 कदम चल ही लेते हैं। इस लक्ष्य को थोड़ा सा ही बढ़ाने की जरूरत है, बस 2,000 से 3,000 कदम और चलकर आप एक आदर्श लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसे दिनचर्या बनाइए, लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए यह आज के समय की सबसे प्रमुख जरूरतों में एक है।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Do We Really Need to Take 10,000 Steps a Day for Our Health

अस्वीकरण नोट: यह लेख न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी अध्ययन की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें