गोलो डाइट और इसके फायदे
- फोटो : iStock
गोलो डाइट के फायदे और नुकसान
गोलो डाइट, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से परहेज करते हुए स्वस्थ-पौष्टिक चीजों के सेवन को बढ़ावा देता है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन में प्रकाशित 2022 के एक अध्ययन के अनुसार, मुख्यरूप से प्लांट बेस्ड चीजें होने के कारण यह हृदय रोग, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकती है। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से परहेज करने से वजन को कम करने में विशेष लाभ हो सकता है।
हालांकि इस डाइट प्लान में
कैलोरी इंटेक की मात्रा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस डाइट प्लान में प्रतिदिन केवल 1,300 से 1,500 कैलोरी लेने की आवश्यकता होती है, जोकि अधिकांश वयस्कों के लिए असुरक्षित है। वहीं इस डाइट प्लान में जिस रिलीज सप्लीमेंट के सेवन को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, वह वजन कम करने में कितनी लाभकारी है इसको प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त शोध नहीं हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी भी डाइट प्लान को आहार में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
----------------
स्रोत और संदर्भ
GOLO For Life Plan
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।