फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में घी डालकर पीने के हैं कई फायदे, झटपट दूर हो जाएंगी ये छोटी-मोटी सारी बीमारियां

Sat, 28 Dec 2019 12:43 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Milk and Ghee - फोटो : Social Media
ऐसा कोई भी नहीं होगा जिसे देसी घी खाना पसंद नहीं होगा। खासकर सर्दियों में इसका खूब सेवन किया जाता है। लोग घी में पराठा सेंक कर या हलवा बनाकर खाते हैं लेकिन दूध में घी डालकर पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। आयुर्वेद के मुताबिक दूध में घी मिलाकर पीने से कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही यह दूध हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसका सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं दूध में घी मिलाकर पीने से कौन-कौन से रोग दूर होते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शारीरिक और मानसिक कमजोरी
आयुर्वेदिक के मुताबिक एक गिलास दूध में ,एक चम्मच गाय का घी ,और मिश्री मिलाकर नियमत पीने से शारीरिक, मानसिक व दिमागी थकान दूर होती है। यह दूध शरीर को मजबूत बनाता है। यदि गर्भवती महिलाएं इस दूध का सेवन करती हैं तो गर्भ का शिशु सेहतमंद और बुद्धिमान बनता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाचन क्रिया के लिए
दूध में घी मिलाकर पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। इस दूध के सेवन से पाचन एंजाइम बहुत तेजी से काम करते हैं, जिससे बेहतर पाचन होती है। यदि आपका पाचन क्रिया कमजोर है या कब्ज की शिकायत है तो आप नियमित रूप से रात को सोने से पहले घी वाले दूध का सेवन करें।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंह के छाले के लिए
शरीर में गर्मी बढ़ जाने या पेट संबंधित समस्या होने पर मुंह में छाले होने लगते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप दिनभर में एक बार दूध में घी डालकर जरूर पीयें। यह दूध मुंह के छालों के लिए रामबाण की तरह काम करता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सेक्स ड्राइव बढ़ाए
दूध में घी मिलाकर पीने से सेक्स ड्राइव बढ़ती है। शरीर में किसी भी तरह की थकान महसूस हो तो एक गिलास गुनगुने दूध में गाय का घी मिलाकर पीने से थकान व कमजोरी बहुत जल्दी दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लिकोरिया की समस्या में
महिलाओं में होने वाली लिकोरिया की समस्या में गाय का घी रामबाण की तरह काम करता है। गाय के घी में काला चना व पिसी चीनी तीनों को समान मात्रा में मिलाकर लड्डू बनाएं और इसका सेवन रोज खाली पेट करें। ऐसा करने से लिकोरिया की समस्या में काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें