फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके कानों में भी बजती है सीटी? हो जाएं सावधान, नहीं तो बहरे भी हो सकते हैं

Sat, 28 Dec 2019 10:22 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
noise
क्या आपके कानों में भी कोई आवाज गूंजती है? क्या कभी ऐसा लगता है, जैसे कि कोई सीटी बज रही हो? क्या कानों में बिना किसी कारण शोर सुनाई देता है? यदि आपका जवाब हां है, तो आपको सावधान होने की जरुरत है। आइए, जानते हैं कि क्या है यह बीमारी, क्या है इसके लक्षण और उपचार:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यह टिनिटस नाम की एक गंभीर बीमारी हो सकती है। टिनिटस की समस्या में कानों के अंदर बिना किसी कारण आवाज गूंजती है। इसे रक्तवाहिनियों की समस्या या उम्र के साथ सुनने की शक्ति क्षीण होने से जोड़कर देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
टिनिटस के लक्षण:
  • कानों में सिसकारी
  • दहाड़ जैसी आवाजें
  • कानों का बजना 
  • आवाजों का कानों में गूंजते रहना
सिटी या आवाजें गूंजने की समस्या कम या ज्यादा तीव्रता लिए होती हैं। यह कभी एक तो कभी दोनों कानों में भी हो सकता है।

4 of 6
टिनिटस के प्रकार:
  • व्यक्तिपरक टिनिटस: ज्यादातर लोगों को कान के अंदरूनी, बाहरी या बीच के भाग में परेशानी होती है। 
  • वस्तुपरक टिनिटस: इसमें खून की धमनियों में समस्या होती है और यह केवल डॉक्टर द्वारा तकनीकी जांच में ही सामने आता है। 
विज्ञापन

5 of 6
टिनिटस होने के कारण
  • तेज आवाजों के संपर्क में आना 
  • किसी फैक्ट्री या साउंड उपकरणों का शोर
  • कान में वैक्स इकट्टा होना 
  • कान की हड्डी का बढ़ना 
  • उम्र बढ़ने के साथ श्रवण शक्ति क्षीण होना
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टिनिटस का उपचार-
  • कान को समय-समय पर साफ करते रहें
  • अत्यधिक शोर वाले स्थान से दूरी बनाएं रखें 
  • कानों को ढकने के लिए मास्क लगाना
  • प्राकृतिक आवाजों वाले कुछ विशेष यंत्रों का प्रयोग 
  • डॉक्टर से परामर्श लें और ड्रॉप व दवा लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें