गैल्स्टोन में पेट में दर्द की समस्या
- फोटो : pixabay
पित्ताशय में पथरी के क्या लक्षण होते हैं?
डॉक्टरों के मुताबिक पित्ताशय की पथरी के लक्षण लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों में इसके कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं जबकि कुछ लोगों को पेट के दाहिनी तरफ तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा समय-समय पर इसका दर्द अधिक महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को अधिक वसा और तले हुए खाद्य पदार्थ खाने के बाद तेज दर्द का अनुभव होता है। दर्द आमतौर पर कुछ देर तक बना रहता है, हालांकि यह काफी गंभीर रूप से भी हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों को इस तरह के लक्षणों का भी अनुभव हो सकता है।
- जी मिचलाना-उल्टी।
- पेशाब का रंग गहरा होना।
- पेट में अचानक तेज दर्द होना।
- दस्त- खट्टी डकार
अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के अनुसार, 80 प्रतिशत लोगों में साइलेंट गैल्स्टोन की समस्या होती है। इसका मतलब है उनमें न तो दर्द का अनुभव होता है न ही लक्षण दिखाई देते हैं। इन मामलों में एक्स-रे या पेट की सर्जरी के दौरान पित्ताशय की पथरी का पता चलता है।