फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anticancer Fruits: महिलाओं में कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है पपीता, इन चीजों का सेवन भी फायदेमंद

Tue, 19 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैंसर से बचने के उपाय - फोटो : iStock
कैंसर, गंभीर और जानलेवा स्थिति मानी जाती है, सभी उम्र वाले लोगों में इसका खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, महिलाओं में सर्वाइकल और स्तन कैंसर के मामले सबसे अधिक रिपोर्ट किए जाते रहे हैं, जिसके कारण हर साल लाखों की मौत हो जाती है। आनुवांशिकता के साथ लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने इसके खतरे को काफी बढ़ा दिया है। कैंसर के खतरे से बचाव के लिए जरूरी है कि दिनचर्या और आहार को ठीक रखें। एंटी-कैंसर वाले आहार आपके जोखिमों को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ फलों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिमों को कम करने वाले हो सकते हैं। पपीते को लेकर किए गए शोध में पाया गया कि यह महिलाओं की सेहत में सुधार और कुछ प्रकार के कैंसर से बचाने वाला फल हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
पपीता खाने के फायदे - फोटो : iStock
पपीता से कम हो सकता है कैंसर का जोखिम

शोधकर्ताओं ने पाया कि पपीता लाइकोपीन से भरपूर होता है, यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जिसे सर्वाइकल और स्तन कैंसर के खतरे से बचाने वाला माना जाता है। पपीता के अलावा गाजर, टमाटर और तरबूज में भी इसकी मात्रा होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय रोग से बचाने और कोलेस्ट्रॉल-रक्तचाप को कम करने में भी इस फल के सेवन से लाभ पाया जा सकता है। सभी महिलाओं को आहार में पपीता को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Pixabay
संतरे खाने से होने वाले लाभ

संतरे साइट्रिक फल होने के कारण विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काफी लाभकारी है। विटामिन-सी के साथ ये थायमिन, फोलेट और पोटेशियम जैसे अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की पूर्ति करने वाला फल है। विटामिन-सी को प्रतिरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है जो कैंसर से बचाने और उपचार के दौरान भी आपको तेज रिकवरी पाने में मदद कर सकता है।

4 of 5
अंगूर से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
अंगूर के एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव

कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आप फायदेमंद फलों की सूची में अंगूर को भी शामिल कर सकते हैं, ये फल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होता है। अंगूर में मौजूद विटामिन सी, प्रोविटामिन-ए और पोटेशियम की मात्रा शरीर को कई गंभीर रोगों के खतरे से बचाने वाली भी हो सकती है। इसके अलावा लाइकोपीन एक कैरोटीनॉयड है जिसमें शक्तिशाली कैंसर रोधी गुण होते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि यह कैंसर उपचार वाले रोगियों के लिए विशेष लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेब में मौजूद पोषक तत्व - फोटो : istock
सेब के प्रभावी गुण

सेब न केवल सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। सेब के प्रत्येक सर्विंग से फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-सी प्राप्त होता है, ये सभी कैंसर से बचाने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। सेब में पाया जाने वाला फाइबर शौच की नियमितता को बढ़ावा देता है और आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है।  पोटेशियम आपके द्रव संतुलन को ठीक करता है और कैंसर के जोखिमों को कम करने में इसके लाभ हो सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें