फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: सर्दी में बंद नाक की दिक्कत होगी जल्द दूर, ये चार उपाय देंगे गजब के फायदे

Wed, 27 Oct 2021 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

वैसे तो हम कभी भी किसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, लेकिन जब मौसम में बदलाव होता है तो हमारे बीमार पड़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। गर्मी से सर्दी का मौसम और सर्दी से गर्मी का मौसम आते समय देखा जाता है कि लोग काफी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में काफी दवाओं तक का सेवन करना पड़ता है। लेकिन जब सर्दी का मौसम आता है, तो नाक बंद होने की दिक्कत सबसे ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में लोगों की नाक बंद होने की वजह से उन्हें काफी कष्ट होता है। बंद नाक को खोलने के लिए कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं और इन चीजों से आपकी बंद नाक खुलने में जल्दी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उबले हुए लहसुन की भाप
  • आपको करना ये है कि थोड़े से पानी में लहसुन को उबाल लें, और फिर इसकी भाप लें। बस ध्यान रहे कि इसकी बदबूदार सांस से बचें। आप तौलिए की मदद से अपने सिर को ढक लें और फिर ज्यादा से ज्यादा भाप लें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गुनगुना पानी नाक में डालें
  • बंद नाक से जल्द आराम पाने के लिए आप अपनी नाक में गुनगुने पानी की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। इसके बाद आपको अपने सिर को पीछे से आगे की तरफ कर लेना है, ताकि पानी बाहर निकल जाए। ऐसा करने से भी बंद नाक खुलने में काफी मदद मिलती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
गर्म सूप का सेवन करें
  • बंद नाक से राहत पाने के लिए आप गर्म सूप का सेवन कर सकते हैं। आपको जल्दी छुटकारा पाना है तो आपको करना ये है कि सूप का सेवन गर्म ही करना है। आप वेजिटेबल सूप, टमाटर और चिकन सूप का सेवन नींबू और शहद के साथ कर सकते हैं। इससे आपकी बंद नाक खुलने में जल्दी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारियल के तेल का इस्तेमाल करें
  • इसमें आपको नारियल के तेल को उंगली पर लगाकर अपनी नाक के अंदर तक लगाना है, और इसके बाद गहरी सांस लेनी है। इसके अलावा आप नारियल के तेल की कुछ बूंदे अपनी नाक में भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से भी आपकी बंद नाक जल्दी खुलने में मदद मिल सकती है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें