फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की तरह लड़के भी करते हैं ये हरकतें, नोटिस करेंगे तो जान पाएंगे

Fri, 01 Mar 2019 12:09 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
stress
आज तक आप ऐसा सुनते आए होंगे कि लड़के रोते नहीं, उन्हें दर्द नहीं होता और उन्हें किसी चीज से डर नहीं लगता, लेकिन ये सारी बातें झूठ हैं। आज हम आपको ऐसी पांच बातें बताएंगे जिनका डर लड़कियों को ही नहीं लड़को को भी हर दम सताता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
stress - फोटो : social media
नपुंसकता
जैसे लड़कियों को हमेशा यह डर लगा रहता है कि उसका पार्टनर उससे खुश है कि नहीं, ठीक वैसे ही लड़कों को भी इस बात का तनाव हमेशा रहता है कि वह अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पा रहे है या नहीं। लड़कियों के मन में ये डर होता है कि कहीं 30 साल के बाद उन्हें प्रेग्नेंट होने में दिक्कत तो नहीं होगी ठीक इसी तरह लड़कों को भी बढ़ती उम्र के साथ नपुंसकता का डर सताता है।
विज्ञापन

3 of 6
stress man
कमिटमेंट
लगभग सभी लड़के कमिटमेंट करने से भागते हैं। उन्हें लगता है कि एक रिश्ते में बंधने के बाद उनकी आजादी छिन जाएगी। मगर दूसरी ही तरफ उन्हें इस बात का भी डर रहता कि कहीं गर्लफ्रेंड या पत्नी छोड़कर चली ना जाए। यही वजह है कि लड़के भले ही कमिटमेंट से दूर भागें मगर पत्नी और गर्लफ्रेंड से वह इसकी उम्मीद जरूर रखते हैं।

4 of 6
स्ट्रेस
बुढ़ापा
सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़कों को भी अपने लुक्स और यौवन की फिक्र होती है। गंजेपन, सफेद बाल और झुर्रियों से वह उतना ही डरते हैं, जितनी लड़कियां डरती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ऑफिस पॉलीटिक्स की वजह से स्ट्रेस
बच्चा
जिस तरह लड़कियों को बच्चे की परवरिश को लेकर यह डर सताता है कि उन्हें उनकी नौकरी के साथ समझौता करना पड़ेगा। ठीक उसी तरह पुरुषों को हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि वे अपने बीवी बच्चों का सही से ध्यान रख पाएंगे या नहीं। इस वजह से कई लड़के शादी तक नहीं करते। अगर वे बीवी की ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाते तो उन्हें अच्छा नहीं लगता और खुद को कोसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
stress - फोटो : स्ट्रेस
पैसा
एक शोध के मुताबिक, पुरुषों को बुढ़ापे में दूसरों पर निर्भर होने का डर लगा रहता है। यही नहीं वह हमेशा इस बात को लेकर तनाव में रहते हैं कि वह अपने परिवार के लिए घर, बैंक बैलेंस और सुख-सुविधा के तमाम साधन जुटा लें। इसके लिए वह नौकरी या बिजनेस को लेकर बहुत फोकस होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें