इंसानों में बर्ड फ्लू संक्रमण का मामला
- फोटो : Social media
कोरोना संक्रमण के संदेह में किया गया था भर्ती
एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक जून के अंत में 11 वर्षीय इस लड़के को एम्स के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में इसमें कोविड-19 का संदेह था, हालांकि जांच में उसका रिपोर्ट निगेटिव आया। परीक्षणों के दौरान उसमें ल्यूकेमिया और निमोनिया के लक्षण भी देखे गए। बाद में सैंपल को जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया, जहां इसके बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। 20 जुलाई को बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर इंसानों में बर्ड फ्लू के मामले को दुर्लभ मानते हैं, क्योंकि जैसा नाम से स्पष्ट है कि यह संक्रमण ज्यादातर पक्षियों में ही होता है।