स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
हाइपरटेंशन से बचने के क्या खाएं?
डॉक्टर बताते हैं कि रक्तचाप प्रबंधन के लिए सभी लोगों को बेरी का सेवन करना चाहिए। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा भोजन में पालक को अवश्य शामिल करें, यह रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट की पूर्ति करने में भी सहायक है। इसके अलावा सेल्मन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह पोषक तत्व रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।