फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की समस्या और जोड़ों के दर्द को जड़ से मिटा देंगे ये दाने, इनके सेवन से छूट जाएंगी दवाइयां

Sat, 24 Oct 2020 05:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Methi Dana - फोटो : Amar Ujala
दादी मां के घरेलू नुस्खों के बारे में हमने बहुत कुछ सुना है। छोटी से छोटी समस्या और बड़ी से बड़ी बीमारी में कई बार घरेलू नुस्खे रामबाण इलाज साबित होते हैं। घरेलू नुस्खों की जानकारी रहने से आपको बार-बार डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है। किचन में रखी छोटी-छोटी चीजें भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और आपको दवाइयों से दूर रखती है। आइए, जानते हैं एक ऐसी ही गुणकारी चीज के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 7
methi - फोटो : pixa
हम बात कर रहे हैं मेथी दाने की, जिसका उपयोग किचन में मसाले के रूप में किया जाता है। मेथी दाना न केवल हमारे भोजन में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सुबह के समय मेथी दाना खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए आपको इसके फायदे भी बताते हैं और ये भी बताते हैं इसका सेवन कैसे करना है: 
विज्ञापन

3 of 7
मेथी
एक चम्मच मेथी दाना रात भर पानी में भिंगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसका पानी पी लें और मेथी दाने को अच्छे से चबा कर खा लें। ऐसा करने से आपको वजन कम करने में बहुत फायदा होगा। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
एसिडिटी की समस्या में भी यह कारगर उपाय है। मेथी दाना का इस्तेमाल हाजमा चूरन में भी किया जाता है। अगर किसी को एसिडिटी की परेशानी है, तो उन के लिए भी मेथी दाना का सेवन करना फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों को मेथी दाने का रोजाना सेवन करना चाहिए। ऐसा करना उनके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 7
cholestrol - फोटो : cholestrol
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मेथी दाना बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्राल प्रॉब्लम है तो आप आज से ही मेथी दाने का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hair - फोटो : pixa
बालों के झड़ने की समस्या में भी मेथी दाना बड़े काम की चीज है। इसका सेवन बालों को खूबसूरत, घना और मुलायम बनाता है। इसे पानी में भिंगोकर और फिर पीस कर बालों पर लगा भी सकते हैं।



(नोट:  किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में चिकित्सक की सलाह लेना  ज्यादा श्रेयस्कर है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें