फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर करें ये उपाय, मरीज को मिलेगी राहत

Tue, 11 May 2021 03:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस तरह रखना चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष

सर्दी के मुकाबले गर्मी के मौसम में लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक होती है। सामान्य दिनों में तो जैसे ही ब्लड प्रेशर बढ़ता है, लोग अस्पतालों की ओर दौड़ जाते हैं लेकिन अभी समय ऐसा है कि लोग अस्पतालों को थोड़ा नजरअंदाज ही कर रहे हैं। ऐसे में जब तक आप किसी चिकित्सक से फोन पर परामर्श लेते हैं या कोई दवा लेते हैं, उस समय ब्लड प्रेशर के मरीज को क्या देना चाहिए , किस तरह रखना चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए घबराने की बजाय अगली स्लाइड्स  में बताए गए उपायों को आजमाकर आप मरीज के ब्लड प्रेशर को और बढ़ने से रोक सकते हैं।  

विज्ञापन

2 of 5
मशीन से ब्लड प्रेशर नाप लें - फोटो : Social media

सही रीडिंग न बताएं
यदि आपके घर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है तो ब्लड प्रेशर मांपने के लिए मशीन जरूर रखें और जैसे ही थोड़े -बहुत भी लक्षण दिखाई दे, आप लापरवाही न करते हुए मशीन से ब्लड प्रेशर नाप लें। यदि एकबार ब्लड प्रेशर नाप लेंगे तभी आप कोई प्रारंभिक उपचार दे सकेंगे। ब्लड प्रेशर नापते वक्त मरीज को ब्लड प्रेशर दिखाने की गलती न करें। यदि ब्लड प्रेशर बहुत ही ज्यादा आ रहा है, तब भी मरीज को कम करके बताएं ताकि वो चिंता न करें। 

विज्ञापन

3 of 5
पेट पर हाथ रखें और फिर लंबी गहरी सांस लेते रहें - फोटो : social media

लंबी- गहरी सांस लें
जैसे ही आपको पता चले कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है तो अपने हाथ में जो भी काम है उसे छोड़े दें और तुरंत लेट जाएं। आराम से लेटकर पेट पर हाथ रखें और फिर लंबी गहरी सांस लेते रहें। ऐसा करने से आपको घबराहट नहीं होगी और ब्लड प्रेशर जितना बढ़ा है, वो उतना ही रहेगा, वो और ज्यादा नहीं बढ़ेगा इसलिए ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपका सबसे पहला काम यही होना चाहिए। 

4 of 5
वहां से उठाकर ले आएं - फोटो : pixabay

धूप में न बैठें
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मरीज को ऐसी जगह पर ले आएं, जहां पर अच्छी हवा आ रही हो और धूप न हो। यदि मरीज धूप में बैठा है तो उसे वहां से उठाकर ले आएं नहीं तो आपके बात करते- करते मैं मरीज की स्थिति और बिगड़ सकती है। जिन लोगों की उम्र अधिक है और बेचैनी होने पर वे बाहर जाने की जिद करते हैं तो इस बात का आप ध्यान रखें कि वे धूप में न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मरीज को एक बार में पिलाना होगा - फोटो : social media

पानी पिलाएं
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कुछ भी खिलाने-पिलाने का निर्णय खुद से न लें क्योंकि संभव है कि जानकारी के अभाव में आप उन्हें बल्ड प्रेशर कम करने के लिए कुछ दे रहे हैं और वो उल्टा असर कर रहा हो, ऐसे में मरीज को सबसे पहले ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। आधे- एक गिलास पानी से काम नहीं चलेगा, आपको दो से तीन गिलास पानी मरीज को एक बार में पिलाना होगा। 
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें