स्क्रीन टाइम बढ़ने को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। स्क्रीन टाइम का मतलब मोबाइल-कंप्यूटर या टेलीविजन जैसे स्क्रीन पर बीतने वाला समय है। अगर आप रोजाना इन स्क्रीन्स पर बहुत अधिक समय बिताते हैं तो इसके अल्पकालिक और दीर्घकालिक कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।
अध्ययनों में पाया गया है कि बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। बच्चों में इस समस्या को तेजी से बढ़ते देखा जा रहा है।
विशेषज्ञ बताते हैं, स्क्रीन्स से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों को प्रभावित करती है, ये बच्चों में बढ़ती
मायोपिया की समस्या का प्रमुख कारण माना जाता है। इसके अलावा मोबाइल-कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल करने वाले लोगों में चिंता-तनाव जैसी कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए स्क्रीन पर कम से कम समय बिताने की सलाह दी जाती है।