फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीवन रहना चाहते हैं स्वस्थ तो रोज खानी चाहिए मछली, ये हैं पांच फायदे

Fri, 26 Jul 2019 07:59 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
मैग्नीशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, जिंक, आयोडीन और आयरन से भरपूर मछली को खाने से स्वास्थ्य को कितना फायदा होता है ये तो समझ चुके होंगे। मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। जहां एक ओर अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते हमारी खाने की थाली से महत्वपूर्ण पोषक तत्त्व गायब होते जा रहे हैं, वहीं एक मछली खाने से आपको कई लाभ एक साथ मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आहार में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा लेने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है।  
विज्ञापन

3 of 5
मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।

4 of 5
अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा चाहते हैं तो मछली से अच्छा कोई आहार नहीं है।  मछली आपके बॉडी को फीट तो रखती ही है साथ ही में आपके मसल्स को भी मजबूत बनाती है।मछली इंसान के दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मछली खाने से दिमाग तेज होता है और अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। 2016 में अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट जारी करके कहा था कि मछली खाने से अल्जाइमर की बीमारी की खतरा कम होता है। 
न्यूट्रिशन और डायबिटीज जनरल में छपे रिपोर्ट के मुताबिक, मछली खाने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद विटामिन डी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें