फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा पानी पीना आपको बना सकता है बीमार, ये हैं पांच लक्षण

Thu, 25 Jul 2019 04:53 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है और उसके लिए एक दिन में २ लीटर पानी हर व्यक्ति को पीना चाहिए। डॉक्टर्स का मानना है कि सही समय पर भरपूर मात्रा में पानी पिया जाए तो कई रोगों से मुक्ति मिल जाती है। लेकिन अगर आप इससे ज्यादा पानी पीते हैं तो इसके लिए दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। ऐसे में हमेशा याद रखें कि अगर आपको प्यास नहीं लग रही तो बेवजह पानी न पीएं।
विज्ञापन

2 of 6
अगर आप बिना प्यास लगने पर पानी पी रहे हैं तो इस आदत को छोड़ दें। आपको जब प्यास लगती है तो शरीर में पानी की जितनी मात्रा की जरूरत होती है वह मिल जाती है। अगर आपको प्यास महसूस नहीं हो रही है और आप तब भी पानी पी रहे है तो आपके शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो सकता है।  
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixabay
ज्यादा हाइड्रेड होने से शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे की पौटेशियम, सोडियम और मैग्नेशियम का संतुलन बिगड़ सकता है। ये ही चीजें हमारी किडनी से लेकर हार्ट फंक्शन तक हर चीज का संचालन करती हैं।  ऐसे में ज्यादा पानी पीने से शरीर में इनका संतुलन बिगड़ सकता है और आपका शरीर सही तरह से काम करना बंद कर सकता है।  अगर आप ज्यादा शारीरिक श्रम करते हैं और गर्मी के मौसम में बाहर भागदौड़ करते हैं तब आपको ज्यादा पानी पीना जरूरी है, नहीं तो अपनी प्राकृतिक प्यास के आधार पर ही पानी पीएं।

4 of 6
- फोटो : pixabay
आपको पता होना चाहिए कि अगर आपके पेशाब का रंग गहरा होता है तो यह डीहाइड्रेशन के लक्षण है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इतना पानी पीएं की आपके पेशाब का रंग एकदम साफ हो। हाइड्रेशन का हेल्दी स्तर तब होता है जब आपके पेशाब का रंग हल्का पीला हो। अगर आपके पेशाब का रंग एकदम साफ है तो इसका मतलब है कि आप जरूरत से ज्यादा हाइड्रेड हैं और आपको अपने पानी पीने की मात्रा को कम करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixabay
मेडिकल न्यू टुडे के मुताबिक,  ज्यादातर लोग 24 घंटे में सात-आठ बार पेशाब करने जाते हैं। अगर आप बार-बार पेशाब करने जा रहे हैं  और रात में भी उठकर पेशाब जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं। हालांकि इसके दूसरी वजह जैसे की पेशाब की नली में संक्रमण, डाइबिटीज और प्रोस्टेट समस्या भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्यादा पानी पीने से आपको हाथ, पैर और होठों पर सूजन आ सकती है। दरअसल, ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है और शरीर को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें