शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम की ही तरह रोजाना रात में अच्छी नींद लेना भी जरूरी माना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद प्राप्त करना सभी लोगों के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है साथ ही ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट भी कंट्रोल में रहता है। पर क्या आप जानते हैं कि अच्छी नींद कैसे पाई जा सकती है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी और आरामदायक नींद के लिए मेलाटोनिन आवश्यक है, ये नींद प्राप्त करने में सहायक हार्मोन है। हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से इस हार्मोन का उत्पादन करता है। जब बाहर अंधेरा होने लगता है, तो शरीर में मेलाटोनिन का उत्पादन होता है। रात को अच्छी नींद पाने के साथ, मेलाटोनिन हमारे लिए जल्दी सो जाना और रात में निर्बाध नींद लेना भी आसान बनाता है।