फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या गर्म पानी से नहाने से घटती है प्रजनन क्षमता? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

Tue, 23 Jan 2024 08:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुरुषों की प्रजनन पर असर - फोटो : istock
सर्दियों में नहाने के लिए हम में से अधिकतर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कहते हैं, ठंड के मौसम में कम तापमान का तंत्रिकाओं पर नकारात्मक असर हो सकता है, ऐसे में गुनगुने पानी से नहाने से इस समस्या में लाभ पाया जा सकता है। पर कुछ रिपोर्टस और सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा जा रहा है कि गर्म पानी से नहाने की आदत प्रजनन क्षमता को कमजोर कर सकती है? क्या वास्तव में गर्म पानी के इस तरह के नुकसान हो सकते हैं?

सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो यह बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इतना कि इससे आपकी प्रजनन क्षमता पर भी नकारात्मक असर हो सकता है? क्या इस दावे में कोई सच्चाई है, आइए जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रजनन क्षमता पर असर - फोटो : iStock
गर्म पानी से प्रजनन क्षमता पर असर

क्या गर्म पानी से प्रजनन क्षमता या फिर स्पर्म की गुणवत्ता पर कोई असर होता है? इसे समझने के लिए शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया। कुछ रिपोर्ट्स में शोधकर्ताओं का मानना है अक्सर अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं तो इसके कुछ नकारात्मक असर होने का जोखिम हो सकता है।  

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में मूत्र रोग विशेषज्ञों ने इस संबंध में शोध किया जिसमें मिलते-जुलते परिणाम देखे गए। इंटरनेशनल ब्रेज जे यूरोल की रिपोर्ट में कहा गया है, बहुत अधिक गर्म पानी से अगर आप लंबे समय तक नहाते हैं तो इसके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रजनन क्षमता पर असर - फोटो : getty
गर्म पानी से होने वाले दुष्प्रभाव

रिपोर्ट के मुताबिक मानव अंडकोष आमतौर पर 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फ़ारेनहाइट) तापमान बनाए रखा जाता है, जो शरीर के तापमान से लगभग दो डिग्री कम है। वृषण क्रेमास्टर मांसपेशी से ढके होते हैं, जो सिकुड़ती और शिथिल होती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि अंडकोश के तापमान में केवल कुछ डिग्री की वृद्धि भी शुक्राणुजनन को बाधित कर सकती है। हालांकि ये परिणाम लंबे समय तक तेज गर्मी के संपर्क पर हैं।

4 of 5
बाथ टब में गर्म पानी से नहाने के नुकसान - फोटो : istock
अध्ययन में क्या पता चला?

इसी तरह साल 2007 के एक अध्ययन में ग्यारह पुरुषों को शामिल किया गया जो प्रति सप्ताह कम से कम तीस मिनट तक गर्म टब का उपयोग करते थे। शोधकर्ताओं ने तीन महीने तक इन लोगों को गर्म तापमान के संपर्क में आने से दूर रहने को कहा। इसके परिणामस्वरूप ग्यारह में से पांच प्रतिभागियों में कुल गतिशील शुक्राणुओं की संख्या में 491 प्रतिशत की औसत वृद्धि हुई।

शोधकर्ताओं ने बताया, गर्मी के अधिक संपर्क के कारण आपकी प्रजनन क्षमता पर भी नकारात्मक असर होने का भी जोखिम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रजनन स्वास्थ्य पर असर - फोटो : iStock
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ स्थित यूरोलॉजिस्ट डॉ नरेश भार्गव कहते हैं, सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के नुकसान नहीं हैं पर अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं तो इसके कारण त्वचा से संबंधित समस्याएं जरूर हो सकती हैं। गर्म पानी से प्रजनन क्षमता पर असर तब होने का जोखिम रहता है जब आप बाथ टब में गर्म पानी में लंबे समय तक बैठते हैं। सामान्य तरीके से नहाने में इस तरह के दुष्प्रभाव नहीं देखे गए हैं।

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के नुकसान नहीं हैं, बस ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म न हो। 


--------------
स्रोत और संदर्भ
Role of temperature in regulation of spermatogenesis and the use of heating as a method for contraception


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें