आंखों को रखें सुरक्षित
- फोटो : iStock
ड्राई आइज की समस्या से कैसे करें बचाव?
डा. कमल बताते हैं, कुछ विशेष सावधानियां बरतकर ड्राई आइज की समस्या से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए आहार में हरी सब्जियों, विटामिन-ए वाले आहार को जरूर शामिल करना चाहिए। खेलते समय आंखों की रक्षा करने के उपाय, धूप का चश्मा पहनने, कीटाणुओं से बचाव और स्क्रीन टाइम को कम करके भी इस समस्या से बचाव किया जा सकता है। हेयर ड्रायर, कार हीटर, एयर कंडीशनर या पंखे को सीधे अपनी और रखने से बचें। सबसे खास बात धूम्रपान इस समस्या को बढ़ा सकता है, इसलिए इससे दूरी बना लें।
--------------------
नोट: यह लेख डॉ. कमल बी कपूर (मेडिकल डायरेक्टर, शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स) के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।