फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले देते हैं बच्चों को दूध तो हो जाएं सावधान, दांतों के लिए बन सकता है बड़ी मुसीबत

Thu, 29 Aug 2019 07:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दूध तो कैल्शियम का भंडार होता है इसीलिए कहा जाता है शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए दूध सबको पीना चाहिए। बच्चों के लिए तो दूध अमृत के समान है और ज्यादातर लोग खुद भी और बच्चों को भी रात में दूध देते हैं पीने के लिए लेकिन क्या आप जानते हैं इस आदत के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी। रात में दूध पीने से बहुत से बच्चों में दांतों की समस्या हो रहीं हैं। तो आइए जानें कैसे रात में दूध पीना एक मुसीबत बनता जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
कैसे करता है नुकसान
रात को दूध पीने के बाद ज्यादातर लोग अपने बच्चों को और न खुद ब्रश करते हैं जिसकी वजह से दांतों में कीटाणुओं का पनपना शुरू हो जाता है। ये कीटाणु दांतों में कीड़े लगने की संभावना पैदा करता है। जबकि ये कहा जा सकता है कि रात में दूध पीने वाले बच्चों में 60 प्रतिशत तक कीड़े लगने की आशंका रहती है। जो बच्चे दिन में दूध पीते हैं उनमें ऐसी परेशानी कम नजर आई।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करवाएं। सुबह के समय ब्रश करने से ज्यादा जरूरी है रात के समय करना क्योंकि सोते समय मुंह में लार कम बनती है। जिसकी वजह से कीड़े पनपने की संभावना ज्यादा होती है। 

 

4 of 5
- फोटो : pixa
क्या है इलाज
अगर किसी बच्चे के दांत में कीड़े लग गए हैं तो डॉक्टरों का कहना है कि इस दांत को उखाड़ देने की गलती अभिभावकों को नहीं करनी चाहिए। आजकल बहुत से नयी तकनीकों की मदद से इसका सही इलाज संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

कैसे रखें दांतों को स्वस्थ
दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि दांतों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। खासतौर पर बच्चों में इस अच्छी आदत को बचपन से ही डालना चाहिए। दांतों और जबड़ों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए मोटा अनाज खाएं। साथ ही फलों के जूस की जगह सीधे फल खाने को दें, इससे दांत मजबूत तो होंगे ही उनपर इनैमल की परत भी नहीं जमेगी। अगर किसी के दांत बहुत पीले हो गए हों तो बिना काटे अमरूद का सेवन करने से पीलापन चला जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें