फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: पटाखे-धुंआ से आंखों को न हो कोई दिक्कत, एक्सपर्ट्स ने बताए बचाव के लिए जरूरी टिप्स

Sun, 12 Nov 2023 07:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंखों का कैसे रखें ख्याल - फोटो : iStock
रोशनी और उमंग के त्योहार दिवाली का पूरे देश में उत्साह है। ये पर्व कई मामलों में बेहद खास होता है। मिठाइयों और लजीज खान-पान के साथ आतिशबाजी इसे काफी खास बनाती है। पर हमेशा ध्यान रखें, इस दौरान बरती गई जरा सी भी असावधानी आपकी सेहत के लिए काफी समस्याकारक हो सकती है। गड़बड़ खान-पान के कारण वजन बढ़ने के खतरे से लेकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की दिक्कत भी हो सकती है, इसीलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं।

खान-पान के साथ त्योहारों के इस सीजन में पटाखों और इससे निकलने वाले धुंए के कारण न सिर्फ आपको सांस की समस्या हो सकती है, साथ ही ये आंखों के लिए भी हानिकारक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दीपावली उत्सव के दौरान आंखों को चोट या किसी समस्या से बचाने को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। इस त्योहारी सीजन के दौरान आपकी दृष्टि सुरक्षित और आप स्वस्थ रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए आपको अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
पटाखों से निकलता है जहरीला धुआं - फोटो : istock
क्या है डॉक्टर की सलाह

अमर उजाला से बातचीत में नेत्र रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉ कमर कपूर बताते हैं, दिवाली के दौरान आंख में पटाखों से चोट लगने के मामले हर साल देखे जाते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत चिकित्सा सहायता लेना महत्वपूर्ण है। इसमें की गई लापरवाही आपकी रोशनी तक छीन सकती है। उत्सव के दौरान कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर आंखों की देखभाल की जा सकती है। यदि आपको आंखों में चोट लगी है, तो उसे रगड़ें नहीं इससे दिक्कतें बढ़ सकती है। अगर आंख में कोई बाहरी कण चला गया है, तो उसे साफ पानी से धोएं। किसी पेशेवर डॉक्टर के मार्गदर्शन के बिना आई ड्रॉप न डालें।

आइए जानते हैं दीपावली के उत्सव के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है?
विज्ञापन

3 of 5
पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी - फोटो : Pixabay
सुरक्षात्मक चश्मे पहनें

आतिशबाजी या पटाखे जलाते समय इससे निकलने वाली चिंगारी या धुंए से आंखों को बचाने के लिए सुरक्षात्मक चश्मे पहनना महत्वपूर्ण है। ये सरल उपकरण आपकी आंखों को उड़ने वाले मलबे, चिंगारी और आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से बचाते हैं। चश्मे पहनने से दिवाली के दौरान होने वाली इस तरह की समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। 

4 of 5
दिवाली के पटाखे - फोटो : Pixabay
पटाखों से रहें दूर

पटाखों और आतिशबाजी से सुरक्षित दूरी बनाए रखना आवश्यक है। फुलझड़ी जैसी आतिशबाजी से तेज रोशनी और आग निकलती है जिससे आंखों में चोट लग सकती है। फुलझड़ियों का उपयोग करने से बचें और यदि आपको उनका उपयोग करना ही है तो इसे दूर से ही जलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथों की साफ-सफाई जरूरी - फोटो : iStock
पटाखों को छूने से बचें-हाथों की स्वच्छता जरूरी

डॉक्टर कहते हैं, पटाखों में बारूद और कई प्रकार का रसायन होते हैं जिसे छूने के बाद यदि उसका संपर्क आंखों से हो जाए तो इसके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए पटाखों को छूने या जलाने के बाद अपने चेहरे या आंखों को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें। अवशिष्ट रासायनिक पदार्थ आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं। हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें