देश में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और फिर छठ, त्योहारों का मतलब लजीज खान-पान, मिठाइयां और पकवान। पर सावधान इनका अधिक मात्रा में सेवन करना आपके वजन को बढ़ाने वाला हो सकता है। वजन बढ़ने को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर देखा जाता रहा है, इसलिए जरूरी है कि आप त्योहारों के समय में सावधानी पूर्वक अपने आहार का चयन करें। संतुलित-पौष्टिक आहार और अच्छी दिनचर्या का ध्यान रखकर आप वजन को कंट्रोल रख सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं त्योहारों के खान-पान में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, इससे न सिर्फ डायबिटीज और इससे संबंधित जटिलताओं का खतरा हो सकता है साथ ही ये तेजी से वजन को भी बढ़ाने वाली भी हो सकती है।
आइए जानते हैं दीपावली/त्योहारों के इस सीजन में वजन को कंट्रोल रखने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं?