फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: कहीं आंखों के लिए मुसीबत न बन जाएं पटाखे, इन टिप्स की मदद से खुद को रखें सुरक्षित

Thu, 04 Nov 2021 12:05 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली में आंखों का रखें ख्याल - फोटो : iStock
Medically Reviewed By-
डॉ अभिषेक सक्सेन
नेत्र रोग विशेषज्ञ
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)


दिवाली के त्योहार को जो दो चीजें सबसे ज्यादा खास बनाती हैं, वह हैं- दीया और आतिशबाजी। हालांकि पटाखों को लापरवाही से जलाना आपके लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के जिन अंगों को पटाखों से सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा होता है, उनमें से एक हैं- हमारी आंखें। यही कारण है कि पटाखे फोड़ते समय आंखों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। हर साल बड़ी संख्या में पटाखों के कारण आंखों को होने वाली क्षति की खबरें सामने आती हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ बताते हैं, आंखे हमारे शरीर की सबसे संवेदनशील अंगों में से एक हैं, जिनको विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। दीपावली के समय में आंखों की सुरक्षा को लेकर लोगों को और भी सर्तक हो जाने की आवश्यकता होती है, क्योंकि पटाखों से निकलने वाले धुएं और इसकी चिंगारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं दिवाली के इस समय में आंखों की सुरक्षा को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
आंखों की देखभाल कैसे करें? - फोटो : Pixabay
दिवाली में आंखों का रखें ख्याल
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक सक्सेना बताते हैं, पटाखे जलाने के दौरान आंखों की सुरक्षा को लेकर कुछ विशेष एहतियाती उपाय जरूरी होते हैं। पटाखों को हमेशा खुली जगहों पर जलाएं और आंखों को धुंए और चिंगारी से सुरक्षित रखने के लिए चश्मा पहनकर रखें। पटाखों में कई तरह के हानिकारक रसायन होते हैं, ऐसे में इनको छूने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। यह रसायन आंखों को गंभीर क्षति पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कांटेक्ट लेंस को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Pixabay
कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोग बरतें विशेष सावधानी
डॉ अभिषेक बताते हैं, जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, उन्हें दीपावली में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। पटाखों को जलाने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस निकाल लेना चाहिए। कॉन्टैक्ट लेंस की जगह उस समय चश्मा पहनकर रखें। असल में पटाखों और दीया की गर्मी के कारण कॉन्टैक्ट लेंस आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं। पटाखे जलाते समय कम से कम पांच मीटर की दूरी बनाए रखें।

4 of 5
आंखों में जलन की समस्या - फोटो : iStock
आंखों में जलन हो तो क्या करें?
जिन लोगों की आंखें ज्यादा संवेदनशील होती हैं, उन्हें हल्के से धुएं के कारण भी जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यदि पटाखों को जलाते समय आंख में चोट लग जाए या आंखों में कुछ चला जाए तो सबसे पहले आंखों और चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो लें। चेहरे पर पानी के छींटे मारने से पहले अपने हाथों को साफ से धोना न भूलें। आंखों को रगड़ें नहीं, वहीं अगर आंख से खून बह रहा है तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों की देखभाल है जरूरी - फोटो : iStock
इन जरूरी बातों का रखें ख्याल
डॉ अभिषेक बताते हैं, दिवाली के समय में आंखों को किसी भी तरह के क्षति या अन्य समस्याओं से बचाने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। हमेशा खुली जगह में ही पटाखे फोड़ें। पटाखे जलाते समय गॉगल्स पहनें और पटाखों को छूने के बाद उसी हाथ से आंखों को बिल्कुल न छुएं। पटाखों से खेलते समय बच्चों पर नजर रखनी चाहिए, किसी भी चोट को हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से मिलें। आतिशबाजी को हमेशा चेहरे, बालों और कपड़ों से दूर रखें।




----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें