फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मावे के सेवन से हो सकता है कैंसर, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Sun, 04 Nov 2018 04:00 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mawa - फोटो : file photo
मिठाइयों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा है। दिवाली में दो दिन ही बचे हैं, बाजार में हर तरफ मिठाइयां सज चुकीं हैं, वो भी ऐसे जिन्हें देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाए। पर क्या आपको मालूम है कि जो मिठाई आप अपने घर ला रहे हैं या दोस्तों को गिफ्ट कर रहे हैं उससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जी हां, दरअसल त्योहारों के सीजन में मावा की डिमांड बहुत ज्यादा होती है। ये ही वो समय है जब मावे और मिठाइयों में मिलावट का कारोबार अपनी ऊचाईयां छूने लगता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिससे आप घर बैठे ही मावे में मिलावट की पहचान कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Mawa - फोटो : file photo
-मावा लेते समय उसे थोड़ा सा अपने अंगूठे के नाखून पर रगड़े और कुछ देर बाद चेंक करें। अगर मावा असली होगा तो इसकी महक काफी देर तक आती रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
mawa - फोटो : file photo
-मावे को टेस्ट करके भी चेक कर सकते है। इसके लिए मावा खरीदते समय थोड़ा सा पहले चखें। अगर इसका स्वाद कसैला इसका मतलब साफ है कि इसमें मिलावट है।

4 of 6
sweets
-थोड़ा सा मावा हाथ में लेकर इसकी गोली बना लें। अगर ये गोली फटने लगें तो इसका मतलब साफ है कि ये नकली है। इतना ही नहीं मावे को हाथ में लेते हुए अगर आपको चिकनापन न लगें, तो यह भी इस बात का इशारा है कि यह नकली है।
विज्ञापन

5 of 6
sweets
मावे को चेक करने का एक तरीका यह है कि एक बर्तन में थोड़ा-सा पानी डालकर गर्म करें। गर्म होने के बाद उसमें टिंचर आयोडीन की कुछ बूंदे डालें। अगर मावा मिलावटी होगा तो उसका रंग तभी बदलकर नीला हो जाएगा। अगर रंग नहीं बदलता मतलब आपका मावा असली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sweets
आपको बता दें, मिलावटी मावा को तैयार करने के लिए सिंथेटिक दूध का इस्तेमाल किया जाता है। मिलावटी मावे के सेवन से कैंसर होने का डर रहता है। इतना ही नहीं नकली मावा के सेवन से लीवर में सूजन और आंतों में संक्रमण होने का डर भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें