फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये चीजें, खतरे में पड़ सकती है जिंदगी

Sat, 03 Nov 2018 09:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Image Source: File Photo
हम सभी लोग बिजी शेड्यूल के चलते हफ्ते भर की फल और सब्जियां एक साथ खरीद लाते हैं और फिर उन्हें लंबे समय तक फ्रैश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें फ्रिज में नही रखना चाहिए। इतना ही नहीं इन चीजों को फ्रिज में रखने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में रखना एवॉइड करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Image Source: File Photo
कॉफी
कभी भी कॉफी को फ्रिज में नहीं रखें। फ्रिज में रखने से ये उसमें रखी दूसरी चीजों का महक सोख लेती है और जल्दी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Image Source: File Photo
ब्रेड
आप यह पढ़कर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ब्रेड को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से इसका स्वाद तो बदलता ही है साथ ही ये आपकी सेहत को भी भारी नुकसान पहुंचाती है।

4 of 8
- फोटो : Image Source: File Photo
टमाटर
टमाटर को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से इनके अंदर की झिल्ली टूट जाती है। जिस वजह से टमाटर जल्दी गलने लगता है। इतना ही नहीं फ्रिज में रखें टमाटर हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Image Source: File Photo
केला
केले को फ्रिज में रखने से ये काला पड़ने लगता है। इससे ईथाइलीन नाम की गैस निकलती है जिससे ये अपने आसपास रखे फलों को भी खराब कर देता है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Image Source: File Photo
शहद
शहद को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। शहद तो पहले से ही प्रिजर्व रहता है। इसे आप सामान्य तौर पर ही जार में बंद करके रख देंगे तो वो भी वो सालो-साल चलेगा। फ्रिज में रखने से वो क्रिस्टल बन जाता है और उसे जार से निकालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
potato - फोटो : Image Source: File Photo
आलू
आलू को फ्रिज में रखने से इसका स्टार्च शुगर में बदलने लगता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इससे उसके स्वाद पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Image Source: File Photo
तरबूज
तरबूज को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में तरबूज रखने से इसमें मौजूद पौष्टिक गुण खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें