आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन तो करते ही हैं, लेकिन साथ ही लोग अपनी पसंदीदा ड्रिंक भी पीना पसंद करते हैं। जैसे- कोई जलजीरा पीता है तो कई लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं और वो भी खासतौर पर गर्मी के मौसम में। पर अगर आप खाना खाने के बाद लस्सी का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। यही नहीं, रात को सोने से पहले भी अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो ये भी आपको दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद लस्सी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...