फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lassi Side Effects: क्या आप भी पीते हैं खाना खाने के बाद लस्सी? तो जान लें क्या हो सकते हैं नुकसान

Mon, 13 May 2024 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लस्सी पीने के नुकसान। - फोटो : istock
आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन तो करते ही हैं, लेकिन साथ ही लोग अपनी पसंदीदा ड्रिंक भी पीना पसंद करते हैं। जैसे- कोई जलजीरा पीता है तो कई लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं और वो भी खासतौर पर गर्मी के मौसम में। पर अगर आप खाना खाने के बाद लस्सी का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। यही नहीं, रात को सोने से पहले भी अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो ये भी आपको दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद लस्सी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लस्सी पीने के नुकसान। - फोटो : istock
हो सकते हैं ये नुकसान:-

शुगर बढ़ सकती है
  • कई डॉक्टर मानते हैं कि अगर डायबिटीज के मरीज लस्सी का सेवन करते हैं तो इससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी किडनी पर भी पड़ सकता है। इसलिए शुगर के मरीज को लस्सी पीने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
लस्सी पीने के नुकसान। - फोटो : Freepik
बढ सकता है वजन
  • लस्सी को बनाने में फुल फैट दूध, शुगर, नमक और मसालों का इस्तेमाल होता है, जो आपके कैलोरी इनटेक पर असर डाल सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, लस्सी में प्रोटीन होने के कारण इसे पीने के बाद आपको नींद आती है, जिससे सोने के बाद शरीर के लिए इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए सोने से पहले लस्सी पीने से बचना चाहिए।

4 of 5
लस्सी पीने के नुकसान। - फोटो : istock
सर्दी-जुकाम हो सकता है
  • गर्मी के मौसम में लोग ठंडी लस्सी पीना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन ये शरीर में म्यूकस बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है। इससे खांसी-जुकाम और कफ की दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लस्सी पीने के नुकसान। - फोटो : iStock
त्वचा संबंधी दिक्कत
  • कभी भी लस्सी का बहुत ज्यादा सेवन न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, जिन लोगों को एक्जिमा जैसी दिक्कत पहले से हो, उन्हें तो लस्सी पीने से बचना चाहिए।

प्रिया पांडे
डायटिशियन

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

https://ujalacygnus.com/doctors/

नोट: प्रिया पांडे अनुभवी आहार विशेषज्ञ (डायटिशियन) हैं। इन्होंने सी.एस.जे. एम. विश्वविद्यालय, कानपुर से बी.एससी. में ह्यूमन न्यूट्रिशन की पढ़ाई की हैं। इन्होंने आभा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कानपुर में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें