फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes: चीनी ही नहीं, आलू और ब्रेड समेत इन चीजों को खाने से भी बढ़ता है ब्लड शुगर

Wed, 02 Sep 2020 01:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
देश और दुनिया में डायबिटीज यानी मधुमेह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पहले जहां उम्र के साथ यह समस्या होती थी, वहीं अब कम उम्र से ही यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। डायबिटीज में व्यक्ति को अपना ब्लड शुगर लेवल यानी खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। चिकित्सक बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। उन्हें अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज के कुछ मरीजों को लगता है कि केवल शक्कर, मिठाई वगैरह खाने से ही शुगर लेवल बढ़ता है। लेकिन हमारे खानापान में शामिल ऐसी बहुत सारी चीजे हैं, जो शुगर लेवल बढ़ाती है। इनका सेवन नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आलू, शकरकंद वगैरह
  • डायबिटीज के मरीजों को आलू और शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए। जमीन के भीतर होने वाले आलू और शकरकंद में स्टार्च भी होता है। आप कभी-कभार उबली हुई शकरकंद को बहुत कम मात्रा में खा सकते हैं, लेकिन कभी-कभार ही। सामान्य तौर पर इसे खाने से बचना ही श्रेयस्कर होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
ब्रेड - फोटो : Pixabay
सफेद चावल, सामान्य ब्रेड वगैरह
  • सफेद चावल और सामान्य ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर तत्वों की कमी होती है। यह शर्करा में बदलने लगता है और इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। सफेद चावल और ब्रेड की जगह डायबिटीज के मरीज ब्राउन ब्रेड और ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्यादा तला-भुना खाना
  • तला-भुना हुआ खाना भी हमारे शरीर में शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। तले हुए पदार्थों में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है। रिफाइंड तेल में तला भोजन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह होता है। इसलिए चिकित्सक तला-भुना खाने से मना करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
चिप्स - फोटो : Pixabay
कैन्ड फूड
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए कैन्ड फूड भी नुकसानदेह होते हैं। उन्हें कुकीज, पीनट बटर और चिप्स जैसे पैकेज्ड ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थ की मनाही रहती है। ट्रांस फैट से इंसुलिन प्रतिरोध और मोटापा बढ़ता है। यह सब डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
ice cream - फोटो : social media
डेयरी उत्पाद
  • फुल क्रीम दूध और आइसक्रीम जैसे डेयरी उत्पादों में सैचुरेटेड फैट होता है। डायबिटीज के मरीजों को ये सब खाने से बचना चाहिए। हालांकि वे लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेड मीट - फोटो : Pixabay
मीट
  • रेड मीट, बीफ, सेलमन आदि कोलेस्ट्रॉल के साथ शुगर लेवल भी बढ़ाता है। इसमें सैचुरेटेड फैट्स होता है। इन चीजों का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों में हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें