फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Coconut Day: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है नारियल तेल, इन 10 समस्याओं से रखता है दूर

Wed, 02 Sep 2020 11:51 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
विश्व नारियल दिवस - फोटो : Pixabay
हर साल दो सितंबर को अंतरराष्ट्रीय नारियल दिवस या विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day 2020) मनाया जाता है। पूरी दुनिया नारियल के गुणों और महत्ता को समझ चुकी है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल पानी से लेकर, फल और इसके तेल तक हर चीज हमें सेहतमंद बनाता है। दक्षिण भारत में नारियल तेल में लोग भोजन बनाते हैं। अगर आप भी स्वस्थ जीवनशैली चाहते हैं तो अपनी डाइट में नारियल तेल को शामिल करें। खाने में नारियल तेल को शामिल करने से आपको हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों में फायदा होता है। आइए विश्व नारियल दिवस पर हम आपको बता रहे हैं, इसके गुणों के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • नारियल तेल हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और हमें सर्दी-खांसी समेत कई तरह की वायरल बीमारियों से बचाता है। नारियल तेल शरीर में प्रवेश करने वाले बैड बैक्टिरिया से लड़ता है और पेट को भी संक्रमण से बचाता है। 
विज्ञापन

3 of 9
नारियल तेल
  • नारियल तेल को डाइट में शामिल करने से आपकी तोंद नहीं निकलती है यानी यह आपको मोटापा से बचाता है। इसके इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैट तेजी से बर्न होता है। अगर आप वजन घटना चाहते हैं तो फैट बर्न होना जरूरी है। ऐसे में खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद है।

4 of 9
नारियल तेल
  • नारियल तेल से खाने बनाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। आपको अपच और गैस जैसी पेट की समस्या नहीं होगी। कब्ज और पेट से संबंधित अन्य बीमारियों में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

5 of 9
नारियल तेल
  • नारियल तेल कीटोन्स का उत्पादन करता है। कीटोन्स हमारे शरीर के स्वस्थ्य सेल्स को ऊर्जा प्रदान करते हैं। कैंसर सेल्स को छोड़कर शरीर के दूसरे मजबूत सेल्स को इससे ऊर्जा मिलती है। ऐसे में नारियल तेल का खाने में प्रयोग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाव होता है। 
विज्ञापन

6 of 9
coconut oil
  • नारियल तेल को डाइट में शामिल करने से आपको हार्ट की समस्या भी नहीं होती है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि गुड कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की समस्या नहीं होती है।
विज्ञापन

7 of 9
coconut oil
  • नारियल तेल को डाइट में शामिल करने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से शरीर में मेग्नेशियम और कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों से संबंधित रोग नहीं होते हैं।

8 of 9
नारियल
  • नारियल तेल के और भी कई फायदे हैं। बालों में नारियल तेल लगाने से बाल लंबे और घने रहते हैं। यह हमारी त्वचा के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। नारियल तेल से मसाज करने से त्वचा चमकदार होती है और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण के कारण चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
नारियल तेल
  • नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इन्फ्लामेट्री तत्व पाए जाते हैं। यह त्वचा के कटने और जलने में भी फायदेमंद है। शरीर में पानी की कमी के चलते जब होठ फटने की समस्या होती है तो नारियल तेल को लिप बाम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें