फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं इन मीठी चीजों का सेवन, सेहत के लिए हैं फायदेमंद

Mon, 12 Oct 2020 12:00 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज यानी मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, जो आज के समय में आम हो गई है। इसकी वजह लोगों की बदलती जीवनशैली और खानपान है। इसके रोगियों को अपने आहार का खास ध्यान रखना होता है। कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिनसे उन्हें परहेज करना पड़ता है, खासकर मीठी चीजों से, क्योंकि इससे उनके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। हालांकि कुछ मीठी चीजें ऐसी भी होती हैं, जो ब्लड शुगर की मात्रा को नहीं बढ़ातीं। डायबिटीज से पीड़ित मरीज इन मीठी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी मीठी चीजें हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शहद 
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठा जहर के समान होता है, लेकिन अगर किसी को मीठा खाने का मन करता है तो वह शहद का सेवन कर सकता है। शहद कुदरती तौर पर मीठा होता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी। ऐसा नहीं है कि शहद से ब्लड शुगर का स्तर नहीं बढ़ता है, बल्कि यह चीनी के मुकाबले कम तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। इसलिए बेहतर है कि शहद का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खजूर 
  • खजूर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर भी लोगों को इसे खाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या इसका सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं? तो इसका जवाब है- हां। मधुमेह के मरीज खजूर का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनका शुगर लेवन कंट्रोल होना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीज इसके सेवन को लेकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नट्स 
  • नट्स में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को बादाम, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली, काजू, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और चिया के बीज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। इनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा इनका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज के शुरुआती संकेत और लक्षण 
  • बहुत ज्यादा और बार बार प्यास लगना 
  • बार-बार पेशाब आना 
  • अचानक वजन कम होना 
  • धुंधला दिखना 
  • बिना वजह थकावट महसूस होना 
अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें