गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है डायबिटीज
- फोटो : Pixabay
मिथ: मिठाई और कार्बोहाइड्रेट का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए
फैक्ट: स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह सच है कि मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए आहार प्रतिबंध का पालन किया जाना चाहिए, हालांकि मिठाई, चीनी और कार्बोहाइड्रेट का सेवन बिल्कुल बंद कर देना भी सही नहीं है। मधुमेह रोगियों को हमेशा संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए, जिसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी तरह के पोषक तत्व समाहित हों। मिठाई और कार्बोहाइड्रेट का सेवन बिल्कुल बंद कर देने से लो-शुगर की समस्या हो सकती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के आधार पर कभी-कभी हल्की मीठी चीजें खाई जा सकती हैं।
--------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।