फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes & Covid-19: ऐसे लोगों में कोविड के कारण ICU में भर्ती होने का खतरा अधिक, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

Fri, 05 Jan 2024 02:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज और कोरोना संक्रमण - फोटो : istock
कोरोनावायरस के कारण वैश्विक स्तर पर संक्रमण के मामले बढ़ने की खबर है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अमेरिका में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां कोरोना की एक और लहर की आशंका जताई जा रही है। बढ़ते जोखिमों को देखते हुए कई स्टेट्स के अस्पतालों में मास्क लगाने को फिर से अनिवार्य कर दिया गया है।

अब तक के अध्ययनों से पता चलता है कि वैसे तो JN.1 वैरिएंट के कारण ज्यादातर लोगों में हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं, पर जिन लोगों को कोमोरबिडिटी की शिकायत है उनमें संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोगों का खतरा अधिक हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज रोगियों में, जिनका ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, अगर कोरोना का संक्रमण हो जाए तो इसके कारण अस्पताल-आईसीयू में भर्ती होने और गंभीर रोग विकसित होने का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। अगर आपको भी डायबिटीज की शिकायत है तो कोरोना से विशेष बचाव की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि ऐसे रोगी किस प्रकार से संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : iStock
डायबिटीज रोगियों में कोविड-19 का खतरा

शोधकर्ता बताते हैं, मधुमेह रोगियों को अगर कोरोना का संक्रमण हो जाता है तो इसमें रोग के गंभीर रूप लेने का जोखिम और आईसीयू-वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता बढ़ सकती है। महामारी की शुरुआत से लगभग एक तिहाई मरीज जिन्हें कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी उनमें से अधिकतर को मधुमेह की समस्या थी।

अमर उजाला से बातचीत में एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ अल्तमश शेख बताते हैं, जिन लोगों का ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा रहता है, उनके संक्रमित होने और अधिक गंभीर जटिलताएं विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है। बढ़ा हुआ शुगर लेवल, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है जिसके कारण इन रोगियों में गंभीर रोगों का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। कुछ उपाय आपको सुरक्षित रखने में मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शुगर को रखें कंट्रोल - फोटो : istock
शुगर को कंट्रोल में रखना जरूरी

कोरोना और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। मधुमेह की दवाइयां और अगर इंसुलिन ले रहे हैं तो इसमें कोई गैप न आने पाए। कोरोना के खतरे को कम करने के लिए शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करते रहना बहुत आवश्यक है। इसके लिए दिनचर्या और आहार पर विशेष ध्यान देते रहें।

मधुमेह की स्थिति रोग प्रतिरोधक क्षमता को समय के साथ कमजोर करती जाती है, ऐसे में इसे मजबूत बनाने वाले उपाय करना बहुत आवश्यक है।

4 of 5
नियमित व्यायाम जरूरी - फोटो : Istock
शारीरिक रूप से रहें सक्रिय

मधुमेह के प्रबंधन के लिए शरीर को सक्रिय रखना, वॉक करना और नियमित व्यायाम महत्वपूर्ण है। वजन को कंट्रोल में रखने वाले ये उपाय आपके रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में भी मददगार हो सकते हैं। व्यायाम की आदत कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप बढ़ने के जोखिम को भी कम कर सकती है, जिसका खतरा डायबिटीज रोगियों में देखा जाता रहा है। कोरोना से बचाव के लिए जरूर है कि आप दिन में ज्यादातर समय चलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock
पोषण पर ध्यान देना बहुत जरूरी

डायबिटीज को कंट्रोल रखने के साथ-साथ कोरोना के जोखिमों से बचाव करते रहने में पौष्टिक आहार की विशेष भूमिका मानी जाती है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए आपको सही मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। आहार में बिना-स्टार्च वाली सब्जियां जैसे ब्रोकली, टमाटर और हरी फलियां, जामुन और सेब जैसे फल, साबुत अनाज को शामिल करें। पौष्टिक आहार न सिर्फ आपके शुगर को कंट्रोल में रखती है साथ ही इम्युनिटी को बढ़ाकर कोरोना के जोखिमों से बचाने में भी सहायक हैं।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Diabetes and COVID-19

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें