फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: इस देश में कोरोना की एक और लहर! मास्क हुआ अनिवार्य, विशेषज्ञों ने इस बड़े खतरे को लेकर किया सावधान

Fri, 05 Jan 2024 12:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना के मामलों में वृद्धि - फोटो : iStock
वैश्विक स्तर पर पिछले एक महीने में कोरोना के मामलों पर नजर डालें तो पता चलता है कि नया JN.1 सब-वैरिएंट स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी मुश्किलें बढ़ा रहा है। चीन, सिंगापुर, यूएस-यूके सहित कई देश इसकी गंभीर चपेट में हैं, भारत में भी एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 761 नए मामलों की पुष्टि की गई है, इसके साथ अब एक्टिव केस भी बढ़कर 4400 से अधिक हो गए हैं।

दुनियाभर से प्राप्त हो रही कोरोना की जानकारियों के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका, इन दिनों कोरोना की एक और संभावित लहर की चपेट में है। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण के बढ़ते जोखिमों को देखते हुए लॉस एंजिल्स काउंटी सहित देशभर के कई शहरों में फिर से मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना के नए JN.1 वैरिएंट को हल्के में लेने की भूल नहीं की जानी चाहिए, विशेष रूप से उन लोगों को ये वैरिएंट गंभीर रूप से संक्रमित करने में सक्षम प्रतीत होता है जिन्हें टीका नहीं लगा है या फिर जो पहले से ही कोमोरबिडिटी के शिकार रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कई स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य - फोटो : Pixabay
अमेरिका के कई स्टेट्स में मास्क फिर से अनिवार्य

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड-19, मौसमी फ्लू और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों के मामलों में वृद्धि के बीच अमेरिका के कई स्टेट्स के अस्पतालों ने मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूयॉर्क शहर के स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. अश्विन वासन ने मीडिया को बताया कि शहर के सभी 11 सार्वजनिक अस्पतालों, 30 स्वास्थ्य केंद्रों सहित क्लीनिक्स में फिर से लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है।

कोरोना के बढ़ते जोखिमों को देखते हुए सभी लोगों को सुरक्षित हो जाने की आवश्यकता है। भले ही ज्यादातर संक्रमितों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं फिर भी कोरोना के कारण होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना संक्रमण के मामले - फोटो : iStock
भारत में कैसी है स्थिति?

भारत में संक्रमण की स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि यहां पिछले दो दिनों से लगातार 700 से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। करीब 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि की जा चुकी है। ओडिशा में कोरोना के नए वैरिएंट के दो नए केस सामने आए हैं। केरल और कर्नाटक में अब भी कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। हाल ही में कोरोना संक्रमितों में दो नए लक्षण- नींद की समस्या और एंग्जाइटी के बारे में पता चला है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही ज्यादातर लोगों में कोरोना के लक्षण हल्के स्तर के देखे जा रहे हैं पर गंभीर स्थितियों और लॉन्ग कोविड का खतरा अब भी बना हुआ है, इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

4 of 5
पोस्ट कोविड की समस्याएं - फोटो : iStock
हल्के लक्षणों में भी लॉन्ग कोविड का खतरा

अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना संक्रमण को चार साल से अधिक का समय बीत चुका है, अब भी लॉन्ग कोविड की समस्याओं को लेकर बहुत स्पष्टता नहीं है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों में लंबे समय तक लक्षण बने हुए देखे जाते रहे हैं, ये बड़ा खतरा हो सकता है।   

ब्राउन यूनिवर्सिटी में महामारी विज्ञान विभाग की अध्यक्ष फ्रांसेस्का ब्यूडॉइन कहती हैं, कोरोनावायरस से बचाव को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भले ही नए वैरिएंट्स के कारण ज्यादातर लोगों में हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं, पर अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि नया वैरिएंट शरीर को किस स्तर पर क्षति पहुंचा रहा है। ऐसे में लॉन्ग कोविड के जोखिम अब भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना और इसके जोखिम - फोटो : iStock
लंबे समय तक बनी रह सकती हैं दिक्कतें

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, कम से कम 7 प्रतिशत अमेरिकियों ने बताया है कि वे कोविड-19 से ठीक होने के बाद लंबे समय तक इससे संबंधित कई प्रकार की समस्याओं को अनुभव  करते रहे हैं। इनमें थकान, सांस लेने में कठिनाई, ब्रेन फॉग, जोड़ों में दर्द और स्वाद-गंध की हानि सहित हृदय रोगों के मामले शामिल है। इस तरह के खतरे को देखते हुए सभी लोगों को निरंतर कोरोना से बचाव के उपायों का पालन जरूरी है।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Another covid wave hits U.S. as JN.1 becomes dominant variant
Four years on, long covid still confounds us

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें