तेज बुखार की हो सकती है समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
डेंगू सीरोटाइप-2 के लक्षणों को जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो रक्तस्रावी डेंगू बुखार के कारण लोगों को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं जैसे लो ब्लड प्रेशर, सर्दी, चिपचिपी त्वचा, बेचैनी और पल्स रेट में गिरावट जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों में कई और गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं हो सकती हैं, जिसके बारे में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
- तेज बुखार
- लसीका तंत्र को क्षति
- परिसंचरण तंत्र की विफलता
- नाक से या त्वचा के नीचे से खून बहना
- आंतरिक रक्तस्राव
- लिवर के बढ़ने की समस्या