फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए? जानिए सुबह से लेकर रात तक का डाइट प्लान

Fri, 23 Oct 2020 05:21 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ ज्यादा उम्र वाले लोग ही इसके शिकार हो रहे हैं बल्कि कम उम्र के लोग भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल है। इसलिए जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें अपने खानपान में सुधार करने की जरूरत है। ऐसी कई चीजें हैं, जिनका सेवन डायबिटीज रोगियों को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए उन्हें कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि उनका ब्लड शुगर न बढ़े। आइए एक नजर डालते हैं डायबिटीज रोगियों के डाइट प्लान पर कि उन्हें सुबह से लेकर रात तक क्या-क्या खाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज मरीज ऐसे करें दिन की शुरुआत 
  • आप रात में ही एक कप पानी में एक चम्मच मेथी के दाने को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर सबसे पहले मेथी को छानकर उसका पानी पी लें। इसके अलावा आप सुबह के समय पानी में भिगोया हुआ 4-5 बादाम और एक अखरोट भी खा लें तो यह ज्यादा फायदा करेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुबह के नाश्ते में क्या खाएं? 
  • डायबिटीज रोगियों को सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ऐसी चीजें लेनी चाहिए, जो एनर्जी दें। इसके लिए आप एक कप नमकीन दलिया (जिसमें सब्जियां भी डाली हुई हों) खा सकते हैं और एक कप बिना मलाई वाला दूध पिएं तो और भी ज्यादा बेहतर है। 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
11-12 बजे के बीच क्या खाएं? 
  • डायबिटीज रोगियों को नाश्ता और दोपहर के खाने के बीच में यानी 11-12 बजे के बीच फल आदि का सेवन करना चाहिए। इस दौरान आप सेब, अमरूद, संतरा, पपीता आदि खा सकते हैं, लेकिन अंगूर और आम का सेवन न करें। इसके अलावा काला नमक डालकर एक गिलास छाछ भी पीना फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दोपहर के खाने में क्या खाएं? 
  • डायबिटीज के मरीजों को दोपहर का खाना 1-2 के आसपास खाना चाहिए। इस दौरान आप 1-2 रोटी, आधा या एक कटोरी हरी सब्जी, दाल, दही और सलाद का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों में गोभी, शिमला मिर्च, बैंगन, मशरूम, लौकी आदि डायबिटीज में फायदेमंद हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा खाना न खाएं। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शाम के नाश्ते में क्या खाएं? 
  • डायबिटीज के मरीज शाम के नाश्ते में भुने हुए चने या मखाने खा सकते हैं। इसके अलावा बिना चीनी की चाय या एक कप बिना मलाई वाला दूध भी पी सकते हैं और नींबू पानी पीना भी फायदेमंद है। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रात के खाने में क्या खाएं? 
  • डायबिटीज के मरीजों को रात के खाने में दो रोटी, एक कटोरी हरी पत्तेदार सब्जियां और एक कटोरी सलाद खाना चाहिए। रोटी बाजरे की हो तो ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा वेजिटेबल सूप पीना भी फायदेमंद है। 
विज्ञापन

8 of 8
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सोने से पहले किस चीज का करें सेवन? 
  • वैसे तो हल्दी वाला दूध पीने की सलाह हर किसी को दी जाती है, लेकिन जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर की समस्या है, उन्हें सोने से पहले एक चुटकी हल्दी के साथ हल्का गर्म दूध जरूर पीना चाहिए। यह फायदेमंद होता है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें