देश और दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 77 लाख पार कर चुका है, वहीं एक स्टडी में दावा किया गया है कि देश में 38 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और देश हर्ड इम्यूनिटी की स्टेज में पहुंच रहा है। देश में कोरोना संक्रमण की लहर देखी जा चुकी है। सरकार यहां कम्यूनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक प्रसार की बात भी स्वीकार चुकी है। इस अध्ययन में कोरोना के चार तरह के मरीजों की संख्या अनुमानित है- संदिग्ध(Susceptible), बिना लक्षण वाले(asymptomatic), संक्रमित(infected) और इससे उबर चुके (recovered) मरीज।