कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन को सबसे प्रभावी उपाय माना जा रहा है। हालांकि जब से देश में टीकाकरण की शुरुआत हुई है, तब से वैक्सीन को लेकर फैल रही तमाम तरह की खबरें लोगों को भ्रमित कर रही हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य संगठनों ने वैक्सीन की प्रभाविकता और इसकी सुरक्षा को लेकर लोगों को बार-बार जागरूक किया है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल रही कुछ सूचनाएं ध्यान भटकाने वाली हैं।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रख्यात फ्रांसीसी वायरोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता ल्यूक मॉन्टैग्नियर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो वैक्सीन को लेकर लोगों में डर पैदा करने के लिए काफी है। चूंकि ल्यूक दुनियाभर में प्रख्यात हैं ऐसे में लोग इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल पोस्ट में ऐसा क्या है जो लोगों में वैक्सीन को लेकर डर का माहौल बना रहा है?