फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Mask: एंटी वायरल परत वाला मास्क कोरोना वायरस को करेगा निष्क्रिय, जानें कैसे रखेगा आपको सुरक्षित

Sat, 31 Oct 2020 02:23 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच शुरुआत से ही लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। मास्का का नियमित इस्तेमाल कोरोना की संभावना को काफी हद तक कम कर देता है। सामान्यत: किसी संक्रमित व्यक्ति के मुंह या नाक से निकले ड्रॉपलेट्स के जरिए फैलने वाले कोरोना वायरस से मास्क हमें सुरक्षा देता है। पिछले आठ-नौ महीने में कई तरह के मास्क सामने आ चुके हैं, जो कोरोना से सुरक्षा देने का दावा करते हैं। इसी कड़ी में अब वैज्ञानिकों ने एक एंटी-वायरल परत वाला एक ऐसा नया मास्क डिजाइन किया है, जो कोरोना वायरस को निष्क्रिय कर देता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus Mask - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
इस मास्क के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे पहनने से व्यक्ति संक्रमित होने से बच पाएगा। इस मास्क को अमेरिका में नॉर्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। उनके मुताबिक, मास्क के कपड़े पर एंटी-वायरल रसायन की परत होगी। यह मास्क का काम तो करेगा ही, साथ-साथ सांस के जरिए बाहर निकली ड्रॉपलेट्स यानी सूक्ष्म श्वसन बूंदों (Droplets) को भी संक्रमण मुक्त करेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हेल्थ जर्नल 'मैटर' में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, प्रयोगशाला में शोधकर्ताओं ने सांस लेने, छोड़ने, छींकने, खांसने के अनुकरणों के जरिए पाया कि ज्यादातर मास्क में इस्तेमाल होने वाले लचीले, एक या ज्यादा परत वाले कपड़े इस तरह के मास्क निर्माण के लिए सही हैं। अध्ययन में पाया गया कि 19 फीसदी फाइबर घनत्व वाला एक लिंट फ्री वाइप (सफाई वाले कपड़े का प्रकार) सांस के जरिए बाहर निकली डॉपलेट्स को 82 फीसदी तक संक्रमण मुक्त कर सकता है। ऐसे कपड़े से सांस लेने में कठिनाई नहीं होती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस अध्ययन के नेतृत्वकर्ता और नॉर्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जियाशिंग हुआंग के मुताबिक, मास्क पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी भूमिका कोरोना महामारी से लड़ने में अहम है। उन्होंने कहा यह लोगों को बचाता तो है ही, कोरोना वायरस का संवाहक भी नहीं बनने देता। कारण कि इसमें जुड़ी रसायन की परत वायरस को हवा में फैलने नहीं देती। मास्क से महामारी का प्रकोप बहुत हद तक कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
शोधकर्ताओं ने बताया कि नया मास्क तैयार करने के लिए उन्होंने दो एंटीवायरस केमिकल- फॉस्फोरिक एसिड और कॉपर सॉल्ट का इस्तेमाल किया। इनकी खासियत यह है कि ये गैर-वाष्पशील रसायन हैं और वायरस के लिए प्रतिकूल माहौल तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मास्क की आवश्यकता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : MyGov
जियाशिंग हुआंग ने कहा कि बिना मास्क पहने संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान मुंह या नाक से निकली ड्रॉपलेट्स बेहद खतरनाक सिद्ध हो सकती हैं। इसलिए शोधकर्ताओं ने ऐसा मास्क तैयार किया जो डॉपलेट्स में मौजूद वायरस को मास्क के भीतर ही रोक ले और निष्क्रिय कर दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें