मिराड्राई से कम कर सकते हैं बांहों के नीचे के पसीने
क्या है मिराड्राई ट्रीटमेंट?
क्या मिराड्राई ट्रीटमेंट जानलेवा हो सकती है, इस बारे में जानने से पहले इस उपचार विधि के बारे में जानना आवश्यक है। अमर उजाला ने मिराड्राई ट्रीटमेंट को समझने के लिए वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश भाटिया से बातचीत की।डॉ सतीश बताते हैं, इस उपचार में एक नॉन-इनवेसिव हैंडहेल्ड डिवाइस का उपयोग किया जाता है जो अंडरआर्म की त्वचा के नीचे उचित मात्रा में विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा उत्पन्न कर देता है। इस प्रक्रिया के कारण पसीने की ग्रंथियों का थर्मोलिसिस (गर्मी के कारण अपघटन) होने लगता है। माना जाता है कि पसीने की ग्रंथियां उपचार के बाद वापस नहीं बढ़ती हैं, ऐसे में रोगी के अत्यधिक पसीने की शिकायत को दूर किया जा सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक इसके सर्वोत्तम परिणामों के लिए, तीन महीने के अंतराल पर दो बार इस प्रक्रिया को करने की जरूरत हो सकती है।