प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भारत में फाइजर की वैक्सीन उपलब्ध होगी या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा गया है। दरअसल, यह वैक्सीन -94 डिग्री फारेनहाइट से कम पर स्टोर करनी होती है और इसके लिए खास कोल्ड स्टोरेज की जरूरत पड़ती है। इस वजह से इसके भारत आने में कुछ दिक्कतें हैं और अगर यह वैक्सीन आ भी गई तो हो सकता है यहां इसकी कीमत ज्यादा हो। वैसे अमेरिकी सरकार ने वैक्सीन के लिए फाइजर से जो डील की है, उसके मुताबिक वैक्सीन की दो डोज की कीमत 39 डॉलर यानी करीब 2,900 रुपये हो सकती है।