प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडर्ना कंपनी ने जो वैक्सीन विकसित किया है, उसे आरएनए वैक्सीन के रूप में जाना जाता है। इसमें वायरस के अनुवांशिक कोड को इंसान के शरीर में भेजा जाता है और इसके जरिए इम्यून सिस्टम को इससे लड़ना सिखाया जाता है। माना जा रहा है कि अगले साल मॉडर्ना की वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो सकती है, लेकिन कब तक होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।