फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: इन वजहों से भारत के लिए अच्छी मानी जा रही है ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन, जानें क्या हैं वो

Thu, 26 Nov 2020 03:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब छह करोड़ सात लाख के पार हो चुकी है जबकि 14 लाख से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। ऐसे में वैक्सीन को ही कोरोना वायरस महामारी से बाहर निकलने का एकमात्र उपाय माना जा रहा है। दुनियाभर में कई वैक्सीन पर काम चल रहे हैं। कई कंपनियों ने तो अपनी कोविड वैक्सीन के बेहद सफल परीक्षणों की घोषणा भी कर दी है, जिसमें ऑक्सफोर्ड से लेकर फाइजर और बायोएनटेक और मॉडर्ना तक शामिल हैं। हालांकि इनमें से भारत के लिए सबसे अच्छा ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को ही माना जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या है इस वैक्सीन में कि इसे भारत के लिए सबसे उपयुक्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन बच्चों से लेकर वृद्ध तक, सभी उम्र के लोगों पर असरदार है। शुरुआती नतीजों में इस बात के भी संकेत मिले हैं कि यह टीका लगवाने से बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमण का खतरा भी बहुत कम हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का रखरखाव बाकी कंपनियों की वैक्सीन के मुकाबले आसान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को सामान्य तापमान पर भी स्टोर करके रख सकते हैं जबकि मॉडर्ना और फाइजर के लिए माइनस 20 से माइनस 80 डिग्री तक का तापमान जरूरी है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की कीमत भी अन्य वैक्सीन के मुकाबले कम होगी। जहां इसकी एक डोज की कीमत करीब 500 रुपये होगी, तो वहीं फाइजर की एक डोज की कीमत 19.50 डॉलर यानी करीब 1450 रुपये, जबकि मॉडर्ना की वैक्सीन की कीमत 25 से 37 डॉलर यानी करीब 1850-2700 रुपये के बीच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Covishield, Vaccine - फोटो : Twitter@AdarPoonawala
भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का ट्रायल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है। वह इसे 'कोविशील्ड' नाम से लॉन्च करेगा। सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला का कहना है कि भारतीय बाजार में सबसे पहले यही वैक्सीन आएगी, उसके बाद ही अन्य वैक्सीन के आने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें