प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, 'हमें खुशी है कि फिलहाल हमारे पास कई सारी वैक्सीन हैं, लेकिन हम इसमें और सुधार कर सकते हैं। मुझे लगता है कि 2022 तक हमें कोरोना की बहुत सारी नई वैक्सीन देखने को मिल सकती हैं।' सौम्या स्वामीनाथन के मुताबिक, नई वैक्सीन को नाक या मुंह के जरिए भी लिया जा सकेगा। इसके आने से एक खास वर्ग (जैसे, गर्भवती महिलाएं) को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल दुनियाभर में 80 से ज्यादा कोरोना वैक्सीन पर अध्ययन चल रहा है। हालांकि इनमें से कुछ अभी भी परीक्षण के प्रारंभिक चरण में हैं।