भारत, ब्रिटेन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहे हैं। भारत में अब तक 41 लाख 38 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है और इसी के साथ दुनिया में सबसे तेजी से 40 लाख लोगों को टीका लगाने के मामले में भारत सबसे आगे हो गया है। वहीं अमेरिका में अब तक ढाई करोड़ से भी अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जबकि ब्रिटेन में भी लाखों लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आइए जानते हैं दुनिया की छह सबसे दमदार मानी जा रहीं कोरोना वैक्सीन के बारे में सबकुछ...