फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: भारत बायोटेक का दावा- पॉजिटिव केस आएंगे तो ही पता चलेगा वैक्सीन का असर

Mon, 07 Dec 2020 04:15 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
हाल ही में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के ट्रायल को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। अब इस वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक का कहना है कि ट्रायल में शामिल वॉलंटियर अगर कोरोना पॉजिटिव होते हैं तो कोई घबराने वाली बात नहीं है, क्योंकि ट्रायल का डिजाइन ही कुछ ऐसा है कि 130 वॉलंटियर पॉजिटिव हो सकते हैं। यह हैरान करने वाली जानकारी कंपनी की ओर से सरकार की क्लीनिकल ट्रायल वेबसाइट पर दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि जब इस तरह के संक्रमण के मामले एक-तिहाई या दो-तिहाई तक पहुंच जाएंगे, तब कंपनी विश्लेषण करेगी और उस आधार पर यह तय किया जाएगा कि ट्रायल में शामिल हुए कितने लोगों का कितने समय तक फॉलोअप किया जाए। 
विज्ञापन

3 of 4
अनिल विज कोरोना पॉजिटिव - फोटो : Twitter:@anilvijminister/PTI
आपको बता दें कि पिछले महीने अनिल विज को वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी, लेकिन 15 दिन के अंदर ही वह कोरोना से संक्रमित हो गए। हालांकि उसके बाद भारत बायोटेक ने बयान जारी कर बताया था कि हर वॉलंटियर को 0.5 मिलीग्राम के दो टीके लगेंगे और पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28वें दिन लगेगी। दूसरी डोज लेने के दो हफ्ते बाद ही यह पता चल सकेगा कि वैक्सीन कितनी प्रभावी है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि अभी तक तो यह भी पता नहीं चल सका है कि आखिर अनिल विज को असली वैक्सीन दी गई थी या फिर प्लेसिबो। दरअसल, प्लेसिबो एक ऐसी चीज है जो शरीर पर किसी तरह का प्रभाव नहीं डालती। डॉक्टर इसका इस्तेमाल सिर्फ ये जानने के लिए करते हैं कि किसी व्यक्ति पर दवा लेने का कितना और कैसा मानसिक असर पड़ता है। भारत बायोटेक के मुताबिक, वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में 50 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन दी जाती है जबकि अन्य 50 फीसदी लोगों को प्लेसिबो दिया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें