फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइफॉयड के बुखार में करें इन 5 चीजों का सेवन, तुरंत मिलेगा आराम 

Mon, 07 Dec 2020 03:07 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से टाइफॅायड का बुखार होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से टाइफॅायड का बुखार होता है। इस बीमारी की वजह से खून की कमी होने लगती है और लिवर भी ठीक से काम नहीं करता है। टाइफॅायड बुखार की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। टाइफॅायड के मरीजों को खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे टाइफॅायड के मरीजों को डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन टाइफॅायड के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए टाइफॅायड के बुखार में किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है...
विज्ञापन

2 of 6
टाइफॅायड के मरीजों को रोजाना कम से 8 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तरल पदार्थों का सेवन करें
  • टाइफॅायड के मरीजों को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। टाइफॅायड के मरीजों को रोजाना कम से 8 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इस बीमारी में नारियल पानी का सेवन भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 6
इस बीमारी में उबले हुए आलू का सेवन फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को डाइट में शामिल करें
  • टाइफॅायड के मरीजों को डाइट में कार्बोहाइडेट युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि आपने उन चीजों का ही सेवन करना है जो आसानी से पच जाती हैं। इस बीमारी में उबले हुए आलू और उबले हुए चावल का सेवन फायदेमंद होता है।

4 of 6
टाइफॅायड बुखार में मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मुनक्का
  • टाइफॅायड बुखार में मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद होता है। टाइफॅायड के मरीजों को मुनक्का में सेंधा नमक लगाकर या फिर तवे पर भूनकर खाना चाहिए। तेज बुखार में आप 4 से 5 मुनक्का भूनकर खा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
टाइफॅायड के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें
  • टाइफॅायड के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इस बीमारी में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाइफॅायड के मरीजों को हाई कैलोरी युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाई कैलोरी फूड को डाइट में करें शामिल
  • टाइफॅायड के मरीजों को हाई कैलोरी युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। टाइफॅायड बुखार में काफी कमजोरी हो जाती है। कमजोरी को दूर करने के लिए हाई कैलोरी युक्त फूड्स का सेवन बहुत जरूरी है। टाइफॅायड के मरीज केला, शकरकंद और पीनट बटर जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।  
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें