फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: ब्रिटेन, अमेरिका के अलावा इस देश में भी शुरू हो चुका है टीकाकरण अभियान, जानिए ताजा अपडेट्स

Tue, 15 Dec 2020 04:54 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : PTI
कोरोना की वैक्सीन का इंतजार अब लगभग खत्म ही हो गया है। कई देशों ने अपने यहां फाइजर की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी है, जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, बहरीन और सऊदी अरब शामिल हैं। अब खबर आ रही है कि सिंगापुर ने भी इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। दिसंबर के आखिर तक टीकों की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग ने कहा है कि अगले साल की तीसरी तिमाही तक देश में प्रत्येक व्यक्ति के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के सभी नागरिकों के साथ-साथ सिंगापुर में लंबे समय से रह रहे लोगों को भी वैक्सीन निशुल्क दी जाएगी, लेकिन टीका लगवाना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग ने यह भी कहा है कि शुरुआत में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और संवेदनशील लोगों के साथ वो खुद और अन्य सरकारी अधिकारी भी टीका लगवाएंगे। आंकड़ों के मुताबिक, सिंगापुर में अब तक 58 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 100 से भी कम है। ऐसे में यहां वैक्सीन के आ जाने से कोरोना के प्रसार को रोकने में और भी ज्यादा आसानी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सिंगापुर के अलावा बहरीन ने तो पहले ही फाइजर की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी और अब उसने चीन की वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहरीन की सरकारी संवाद समिति ने बताया कि यहां सिनोफार्म वैक्सीन उपलब्ध होगी। संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले हफ्ते ही यह घोषणा की थी कि सिनोफार्म की वैक्सीन 86 फीसदी प्रभावी है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रिटेन में पिछले हफ्ते ही टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। वहां भी लोगों को फाइजर की वैक्सीन ही दी जा रही है। अब तक कई लोगों को टीका लगाया जा चुका है, लेकिन सबसे पहले एक 90 वर्षीय महिला को वैक्सीन दी गई थी। वहीं, अमेरिका में भी सोमवार से ही टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी में एक नर्स को फाइजर-बायोएनटेक की पहली खुराक दी गई। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते तक कुल 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में वैक्सीन की खुराक पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कनाडा में भी सोमवार से ही टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। अमेरिका की तरह ही वहां भी सबसे पहले एक नर्स को टीका लगाया गया। उसे फाइजर वैक्सीन की खुराक दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीका लगाए जाने के बाद वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर महिला का उत्साह बढ़ाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें